भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। यह घटना हावड़ा के बागनान इलाके की है।
भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Share from here
