Advertisement
sunlight news

बागडोगरा में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लगाया काला टेप

बंगाल

दूसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से हिंसा और धांधली की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अपर बागडोगरा के बालिका विद्यालय में बूथ सख्य 45/47 पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर काला टेप लगा दिया गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:00 बजे के करीब जब मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे तो देखा कि ईवीएम पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर काला टेप लगा हुआ था। इससे भाजपा को वोट देने वाले मतदाता यह समझ नहीं पा रहे थे कि कौन से बटन को दबाना है।

इसकी तत्काल शिकायत पीठासीन अधिकारियों से की गई जिसके बाद अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए मतदान प्रक्रिया को रोक दिया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सुरक्षा में तैनात केंद्रीय जवानों ने ईवीएम ठीक होने तक लोगों को कतार में खड़ा रहने को कहा। इधर सूचना मिलने के बाद सेक्टर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ईवीएम पर लगाए गए काले सेलोटेप को हटाया जिसके बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *