Advertisement
sunlight news

पश्चिम बंगालः रायगंज में मोहम्मद सलीम के काफिले पर पथराव

बंगाल

आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं। ताजा सूचना के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम के काफिले पर हमला हुआ है। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है पर सलीम बाल-बाल बच गए हैं।

Advertisement

इससे पहले इस निर्वाचन क्षेत्र में गुस्साये मतदाता जाम लगाकर गुहार लगा चुके हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार देबाश्री चौधरी ने कहा है, तृणमूल कांग्रेस के समर्थक और कार्यकर्ता रायगंज कोरोनेशन हाईस्कूल के बूथ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *