Advertisement
breaking news

कोलकाता में एक ऑटो से भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद

कोलकाता

कोलकाता में एक ऑटो से भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद किए गए हैं। हरिदेवपुर में 41 पल्ली क्लब के सामने खड़े एक ऑटो से 19 ताजा बम और एक तमंचा और 2 राउंड गोली बारूद बरामद किया गया है।

Advertisement

देर रात तक ऑटो को खड़ा देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। बाद में हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने ऑटो में रखे बैग से ताजा बम व हथियार बरामद किया। इतने सारे हथियार कहां से आए, कहां से भेजे जाने थे, इसकी जांच की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari