Advertisement

BREAKING – अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर

बंगाल

BREAKING – दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला इलाके में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला पार्टी कार्यालय के हिस्से को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

BREAKING

प्रशासन ने इस पांच मंजिला आरती कार्यालय को पूरी तरह से अवैध बताते हुए इसे तोड़ने का फैसला लिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आमतला स्थित इस कार्यालय को बिना उचित अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर बनाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बीते 15 जुलाई को अवैध निर्माण के मामले में सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया था।

नोटिस की समय-सीमा और वैधानिक प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार आज शनिवार को इस अवैध ढांचे को जमींदोज करने का काम शुरू कर दिया गया।

अभिषेक बनर्जी के हाई-प्रोफाइल कार्यालय पर होने वाली इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके को सुरक्षा छावनी में बदल दिया गया है।

घटना स्थल को राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेर रखा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari