रामदेव मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गया रथयात्रा महोत्सव

सामाजिक
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। मालापाड़ा में रामदेव द्वार के निकट स्थित बाबा श्री रामदेव मंदिर प्रांगण में रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

रामदेव बाल मंडल के संस्थापक जेठमल रंगा, सत्यनारायण भट्टर, संजू रंगा, मंजू दुबे, कमला रंगा सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने रथ में सवार भगवान् जगन्नाथ, बालभाड़े और देवी सुभद्रा की विधिपूर्वक आरती की और प्रसाद का भोग लगाया।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर करतल ध्वनि और जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश राय, उमेश माली, राकेश दुबे, दीपक सुराना, संतोष पांडे, मलय चक्रवर्ती, सच्चिदानंद पारीक, संजय सिंह, पारसनाथ राय, अमरनाथ, रीता माली आदि सक्रिय रहे।

Share from here