breaking news

BREAKING – हावड़ा और सियालदह से जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस आज रद्द, दिल्ली में….

कोलकाता दिल्ली

BREAKING – कल यानी 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

BREAKING

इस बीच रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात नई दिल्ली जाने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

हावड़ा और सियालदह दोनों स्टेशनों से आज जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

ईस्टर्न रेलवे ने 9 अक्टूबर को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण ये ट्रेनें रद्द की गई हैं।

10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक की उम्मीद है, और यह फ़ैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

जानकारों का मानना ​​है कि जंतर मंतर पर होनेवाले प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भीड़ के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई है।

Share from here