साध्वी प्रज्ञा का नामांकन रद्द होना चाहिए : मायावती

देश

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता से काम न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र केे लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है। सोमवार को सुबह मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग सिर्फ नोटिस जारी कर रहा है, जबकि उनका नामांकन रद्द होना चाहिए।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी व माले गांव ब्लास्ट के आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे धर्मयुद्ध लड़ रही हैं। यही बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है।’

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है ‘मीडिया में जबरद्स्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है व इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बीजेपी व पीएम मोदी हैं, जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *