Advertisement
sunlight news

बड़ाबाजार में 11.32 लाख नकदी के साथ दो गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में 11 लाख 32 हजार 450 रुपये नकदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम सचिन कुमार घोष (40) और अभिजीत विश्वास (40) है। ये दोनों उत्तर 24 परगना के बनगांव के रहने वाले हैं। इस बारे में कोलकाता पुलिस की ओर से शुक्रवार सुबह जानकारी दी गई है।

Advertisement

इसमें बताया गया है कि दोनों को गुरुवार देर रात 10 बजे के करीब बड़ाबाजार थाना इलाके के एमजी रोड और रूपचंद्र स्ट्रीट के क्रॉसिंग पर गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम को गुरुवार की रात बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकदी के लेनदेन की सूचना पहले से मिल गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस की खुफिया टीम सादी वर्दी में निगरानी रख रही थी। इसी बीच देर रात ये दोनों एमजी रोड और रूपचंद्र रॉय स्ट्रीट के क्रॉसिंग पर पहुंचे थे।‌ दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने के बाद खुफिया टीम चारों तरफ से घेर कर इन्हें दबोच लिया गया।

इनके पास दो बैग मौजूद थे। तलाशी लेने पर उसमें 11 लाख 32 हजार 450 रुपये नकद मिले। नकदी से संबंधित किसी तरह का कोई भी वैध दस्तावेज इन दोनों के पास नहीं था। इन लोगों ने स्वीकार किया है कि इसे बड़ाबाजार में किसी और के हवाले किया जाना था। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इन रूपये को वो किसके हवाले करने वाले थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari