Advertisement
one-died-and-one-injured-in-gun-shot-in-bhadohi-

भदोही : जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत

उत्तर प्रदेश

भदोही। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकटोडर गांव में शुक्रवार को पिता-पुत्र को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। इसमें पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही मुख्य मार्ग पर शव को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने जुटी हुई है।

Advertisement

रविंद्र पति तिवारी (46) गोशाला का संचालन करता था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने उसको गोली मार दी। हमलावरों की गोली उसके पुत्र मुकेश (18) के बाएं जांघ में भी लगी। आनन-फानन में परिजन घायल पिता-पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे मुकेश की हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरु कर दिया।

जमीन विवाद में  मारी गोली

परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर गांव के ही लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने भदोही-गोपीगंज मुख्य मार्ग पर शव को रखकर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे कई कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari