Advertisement
breaking news

बीजेपी उम्मीदवार ने बूथ के अंदर पुलिस की उपस्थिति का लगाया आरोप, कमीशन ने किया खारिज

कोलकाता

उपचुनाव शुरू होने के बाद ही आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। बालीगंज से बीजेपी प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट को बैठने नही दिया जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने बैठाया। 

Advertisement

 

बीजेपी उम्मीदवार ने बूथ के अंदर कोलकाता पुलिस के होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने चुनाव आयोग को फोन किया और शिकायत की कि राज्य पुलिस बूथ के अंदर क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट प्रभावित करने के लिए पुलिस बूथ के अंदर है।

 

हालांकि चुनाव आयोग ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सभी केंद्र की वेबकास्टिंग चल रही है जिसमे कहीं भी ऐसा नही देखा गया है। चुनाव केंद्र में पुलिस की उपस्थिति है जो होती भी है पर बूथ में पुलिस को नही देखा गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari