Advertisement

लगातार चार हार के बाद जीत की खोज में उतरेगी सीएसके, मुकाबला आरसीबी से

बंगाल

लगातार चार हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आत्मविश्वास हासिल करने के लिये आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

 

मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया है कि लगातार चार हार से मौजूदा चैंपियन टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। चार बार की चैंपियन चेन्नई ने रवींद्र जडेजा की अगुवाई में अभी तक उस तरह की क्रिकेट नहीं खेली है जिसके लिये उसे जाना जाता है। 

 

दूसरी तरफ आरसीबी ने अब तक सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम आत्मविश्वास से भरी है। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया जबकि विराट कोहली ने भी रन बनाये। कप्तान फाफ डुप्लेसी भी रन बनाने में सक्षम हैं। आरसीबी के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज अभी अच्छी फॉर्म में हैं। दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिये ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभा रहे है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari