Advertisement
sunlight news

CAB ने स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कार्यालय सात दिन के लिए किया बंद

कोलकाता
कोलकाता। ईडन गार्डंस मैदान के एक अस्थायी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के मुख्यालय को रविवार को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया।
कैब के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने बयान में कहा कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अस्थायी तौर पर काम करने वाला चंदन दास शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे चार्नाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि वह एक हफ्ते से कैब कार्यालय नहीं आया था, मेडिकल समिति में शामिल प्रतिष्ठत डॉक्टरों की सलाह पर हमने सभी को अगले सात दिन पर कैब कार्यालय में आने से बचने को कहा है और इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए सेनेटाइजेशन किया जायेगा।
कैब को औपचारिक तौर पर नहीं खोला गया था और न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम चल रहा था, जिससे कि वैधानिक अनुपालन को पूरा किया जा सके और संबंधित हितधारकों को जरूरी भुगतान किए जा सके। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari