Calcutta High Court

Calcutta High Court – हाईकोर्ट ने की महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज, कहा – बहुत सारे मुकदमे दायर किए जा रहे हैं; सुजीत बोस..

कोलकाता

Calcutta High Court – सांसद महुआ मोइत्रा, पूर्व मंत्री सुजीत बोस और पूर्व डिप्टी मेयर अतीन घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट मे अपने-अपने मामलों में तुरंत सुनवाई की मांग की।

Calcutta High Court

हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा की तुरंत सुनवाई की अर्जी खारिज कर दी। सुजीत बोस ने भी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की।

उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में यह मामला उठाया और याचिका मंज़ूर कर ली गई।आज सुनवाई तय की गई है।

जबकि अतीन घोष के मामले की सुनवाई गुरुवार को होने की संभावना है। महुआ मोइत्रा ने उन पर अंडे और ईंटें फेंकने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था।

मंगलवार को महुआ मोइत्रा के वकील अयान भट्टाचार्य ने तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया। हालांकि, जस्टिस भट्टाचार्य ने टिप्पणी की, “इस तरह के मामले बड़ी संख्या में दर्ज किए जा रहे हैं।”

Calcutta High Court – जज ने निर्देश दिया कि पहले मामला दर्ज किया जाए, जिसके बाद तय प्रक्रियाओं के अनुसार सुनवाई आगे बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई को, सांसद महुआ ने नादिया के कालीगंज में पार्टी कार्यालय में 21 जुलाई की रैली के लिए एक तैयारी बैठक में भाग लिया।

आरोप है कि स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर कच्चे अंडे फेंके और उन्हें “चोर” कहते हुए नारे लगाए।

महुआ ने घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, साथ ही पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।

Share from here