संकल्प सृष्टि शिक्षा सम्मान से डॉक्टर गीतांजलि सोनी सम्मानित

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। संकल्प सृष्टि द्वारा संकल्प सृष्टि शिक्षा सम्मान कार्यक्रम कोलकाता के महाजाति सदन में आयोजित किया।

संकल्प सृष्टि शिक्षा सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोविड काल जैसी विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए डॉक्टर बनने वाली प्रतिभावान युवा चिकित्सक डॉ. गीतांजलि सोनी को भी सम्मानित किया गया।

उन्हें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने ”संकल्प सृष्टि उत्कृष्टता सम्मान” से सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. गीतांजलि को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी।

डॉ. गीतांजलि वर्तमान में एमडी/एमएस की तैयारी कर रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता, शिक्षकों, प्रोफेसरों तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज के सहपाठी विद्यार्थियों को दिया।

समारोह में विधायक विजय ओझा, विशिष्ट अतिथि मनीष बेरीवाल, कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, राजयोग शिक्षिका बीके अस्मिता दीदी, संकल्प सृष्टि के प्रधान संरक्षक राकेश हिम्मतसिंहका, अध्यक्ष निर्मल अग्रवाल,

संरक्षक दिलीप चौधरी, रामगोपाल अग्रवाल, संस्थापक सचिव अविनाश गुप्ता तथा समाजसेवी विकास चंद चांडक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. सोनी के परिवार की ओर से राजेंद्र कुमार सोनी ने संकल्प सृष्टि परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ समाज में शिक्षा और प्रतिभा के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है।

Share from here