कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में आगामी 15 मई तक नियमित कामकाज बंद रखा गया है। इस बीच 4, 7, 12 और 15 मई को दो खंडपीठ और एक एकल पीठ विशेष मामलों की सुनवाई करेगी। ये पीठ केवल उन मामलों की सुनवाई करेंगी जो अत्यंत जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट टीम अथवा अन्य वर्चुअल प्लेटफार्म पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई होगी।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार राय चटर्जी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है जिसके अधीन उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी और पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच भी इसका पालन करेंगे।
