breaking news

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर हुआ 28 फीसदी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है।  केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है।   DA और DR में बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी और इसका भुगतान दशहरा (15 अक्टूबर) के पहले कर दिया जाएगा। 

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 38,792 नए मामले

पिछले 24 घंटे 19,15,501 सैम्पल की हुई जांच देश मे 24 घंटे में कोरोना के 38,792 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,09,46,074 पर पहुंच गया है। इस दौरान 624 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,11,408 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। […]

Continue Reading

Serum Institute अब तैयार करेगा Sputnik-V वैक्सीन

Serum Institute में अब रूस की वैक्सीन Sputnik-V तैयार की जाएगी। वैक्सीन की रूसी निर्माता रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के अनुसार भारत में हर साल 30 करोड़ डोज तैयार करने का लक्ष्य है। टेक्नॉलजी ट्रांसफर भी शुरू हो गया है और वैक्सीन की पहली डोज सितंबर 2021 तक आ जाने की संभावना है।

Continue Reading

‘थर्ड डिग्री के दिन पूरे हुए’, अमित शाह ने दिए आपराधिक कानूनों में बड़े बदलाव के संकेत

भारत सरकार जल्द ही आपराधिक कानूनों में बदलाव की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दी है।   उन्होंने बताया कि केंद्र दण्ड प्रक्रिया संहिता (CrPC), भारतीय दंड संहिता (IPC) और भारतीय साक्ष्य अधियनियम को आधुनिक बनाने पर विचार कर रहा है।गुजरात पहुंचे शाह ने एक कार्यक्रम […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 31,443 नए मामले

पिछले 24 घंटे 17,40,325 सैम्पल की हुई जांच देश मे 24 घंटे में कोरोना के 31,443 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,09,07,282 पर पहुंच गया है। इस दौरान  2020 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,10,784 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। […]

Continue Reading

5 सितंबर को करेंगे बड़ी पंचायत, हम चुनाव नहीं लड़ेंगे; वोट की चोट देंगे: राकेश टिकैत

नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि हम 5 सितंबर को एक बड़ी पंचायत करेंगे।   किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को हम एक बड़ी पंचायत करेंगे जिसमें किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम वोट की […]

Continue Reading
breaking news

NEET 2021: नीट परीक्षा की तारीखों की हुई घोषणा, आवेदन प्रक्रिया कल से

नीट परीक्षा की तारीखों की घोषणा आखिरकार हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी।   उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। NTA की […]

Continue Reading

कर्फ्यू के बीच पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज से शुरू हो गई है। जगन्नाथ पुरी में यात्रा निकाली जा रही है। कोरोना महामारी में ये दूसरी बार है जब श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बिना भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।   इस मौके पर उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता था लेकिन […]

Continue Reading
breaking news

आकाशीय बिजली ने ढाया कहर : यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 68 की मौत

उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने  से 68 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 41 लोगों की मौत हुई। राजस्थान में बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत राजस्थान में बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी […]

Continue Reading

रजनीकांत ने राजनीति को कहा हमेशा के लिए अलविदा, अपनी पार्टी को किया खत्म

  सुपरस्टार रजनीकांत ने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रजनीकांत ने कहा है कि वो राजनीति में अब कदम नहीं रखेंगे। इस फैसले के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंद्रम को भी खत्म कर दिया है।   पार्टी खत्म करने के बाद रजनीकांत ने बताया है कि ये संगठन […]

Continue Reading