sunlight news

मॉडल टाउन इलाके में लगी आग, पांच झुलसे

नई दिल्ली। आज सुबह 7 बज कर 15 मिनट पर दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्थित झुग्गी में लगी आग में पांच लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। पीड़ितों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझा ली गई है।

Continue Reading
sunlight news

प्रियंका साबित होंगी कांग्रेस की उड़ान के लिए पंख

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव तथा लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों का प्रभारी बना कर अपना ब्रह्मास्त्र निकाल लिया है। इसके तीन प्रमुख संदेश गये हैं। पहला यह कि कांग्रेस अकेले बिना डरे भाजपा और एऩडीए से सीधी लड़ाई के लिए प्रियंका गांधी तक को […]

Continue Reading
sunlight news

तृणमूल को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी: मुकुल

कोलकाता। मालदा जिले में अमित शाह की जनसभा में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने अपने संबोधन में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। अगर ममता बनर्जी की पार्टी को 20 […]

Continue Reading
bjp bengal

बंगाल- रथयात्राओं पर रोक के बाद, जनसभाएं करेंगे अमित शाह और नरेन्द्र मोदी

कोलकाता।‌‌ प्रदेश भाजपा की रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रोक लगाए जाने के बाद भाजपा ने प्लान-बी पर काम करना शुरू कर दिया है। अब भाजपा राज्य में आगामी 20 जनवरी से रैलियों की तीन दिवसीय श्रृंखला की शुरुआत करेगी और इन रैलियों को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। पार्टी की पश्चिम […]

Continue Reading
vishnu hari dalmia

विहिप के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया नही रहे

नई दिल्ली। राममंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बधुवार की सुबह अपने आवास पर निधन हो गया । विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु हरि डालमिया ने सुबह नौ बजकर 38 मिनट […]

Continue Reading
bjp bengal

पश्चिम बंगाल – बीजेपी की रथयात्रा को अनुमति देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथयात्रा निकालने की योजना को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंगलवार को बीजेपी की रथयात्रा को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीजेपी की स्टेट यूनिट राजनीतिक बैठकें और रैलियां कर सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस बात से […]

Continue Reading
sunlight news

टूटे एक्सल बॉक्स के सहारे बांद्रा-पटना एक्सप्रेस आ गई इटारसी

इटारसी। मंगलवार को मध्यप्रदेश में एक बार फिर रेल कर्मियों की लारवाही सामने आई है। दरअसल, बांद्रा-पटना एक्सप्रेस मंगलवार को टूटे एक्सल बॉक्स के साथ इटारसी स्टेशन तक आ गई। मामले की जानकारी तब लगी, जब कैरिज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों ने इटारसी स्टेशन पर ट्रेन की जांच की, तो उन्हें एसी ए-1 बोगी […]

Continue Reading
sunlight news

फिलहाल सवर्ण आरक्षण बिल लागू करने में बंगाल सरकार की आनाकानी

कोलकाता। आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य तबके के लोगों को नौकरी में आरक्षण देने सम्बंधी बिल को राज्य में लागू करने से ममता बनर्जी की सरकार ने फिलहाल इनकार कर दिया है। राज्य सरकार इस अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। जब तक इस आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का […]

Continue Reading
hindu jagran manch

पवित्र शास्त्र के नाम से बांटी जा रही है बाइबिल- हिन्दू जागरण मंच

सनलाइट। हिन्दू जागरण मंच ने रविवार को गंगासागर मेले में हिन्दू नाम से बाइबिल बांटे जाने का दावा किया है। प्रवक्ता विवेक सिंह ने सनलाइट को बताया कि हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को तीर्थयात्रियों को पवित्र शास्त्र नामक किताब वितरित करते हुए देखा। उस व्यक्ति के पास कई कार्टून पवित्र शास्त्र […]

Continue Reading

भदोही में सिलेंडर फटने से स्कूली वैन में लगी आग, कई बच्चे झुलसे

भदोही। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्कूली वैन में लगा गैस सिलेंडर फटने से वैन में सवार लगभग 6 स्कूली बच्चे झुलस गये। जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। झुलसे तीन बच्चों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे सभी बच्चों को महाराजा चेत सिंह जिला […]

Continue Reading