Advertisement
breaking news

ईडी ने पशु तस्करी मामले में निलंबित बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार को किया गिरफ्तार

बंगाल

ईडी ने पशु तस्करी मामले में निलंबित बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक निलंबित बीएसएफ अधिकारी को दिल्ली में ईडी मुख्यालय तलब किया गया था। छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

 

ईडी के मुताबिक, सतीश कुमार ने पशु तस्करों से 12 करोड़ रुपये लिए थे। उन पर पूछताछ के दौरान गलत जानकारी देकर और बयानों में विसंगतियों के लिए जांचकर्ताओं को गुमराह करने का भी आरोप है।

 

सूत्रों के अनुसार निलंबित बीएसएफ कमांडेंट को आज दिल्ली के रॉस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी रिमांड और पूछताछ के लिए आवेदन करेगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari