breaking news

CDS – देश के नए सीडीएस बने एन एस राजा सुब्रमणि

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CDS – केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।

CDS

वे जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने की 30 तारीख को समाप्त हो रहा है।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

इससे पहले वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनकी यह नियुक्ति थिएटर कमांड और सशस्त्र बलों के एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share from here