Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari – दशकों के कुशासन का हुआ अंत, सोनार बांग्ला युग का शुभारंभ – शुभेंदु अधिकारी ने किया पोस्ट

कोलकाता

Suvendu adhikari – पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Suvendu Adhikari

यह पहला अवसर है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता शिरकत करेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा – सचमुच, पश्चिम बंगाल के लिए यह एक ऐतिहासिक भोर है।

‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता, प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है।

आज, जब हम स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं।

आज दशकों के कुशासन का अंत हुआ है और विकास, शांति तथा समृद्धि के ‘डबल इंजन’ वाले युग की शुरुआत हुई है।

Suvendu Adhikari ने आगे लिखा – ‘सोनार बांग्ला’ के युग का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ हो गया है।

Share from here