Advertisement
breaking news

चंडीगढ़ MMS कांड – आरोपी लड़की के मोबाइल से मिले 12 और आपत्तिजनक वीडियो

पंजाब

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के चार दिन बाद भी मामला बढ़ता जा रहा है। रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पंजाब पुलिस ने आरोपी लड़की के मोबाइल से 12 और वीडियो पुलिस ने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी फुटेज आपत्तिजनक हैं। जिनकी जांच की जा रही है। वीडियों कांड के तहकीकात में जुटी पंजाब पुलिस के हाथ कई और तथ्य हाथ लगे हैं।

Advertisement

इस पूरे मामले में नए लड़के की पहचान की गई है, जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है। लड़की के फोन से मोहित के साथ बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट पंजाब पुलिस के हाथ लगे हैं। लड़की ने खुद पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी है कि वो मोहित से कभी मिली तो नहीं, लेकिन उससे लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से कनेक्टेड रहती थी और चैटिंग करती थी। इतना ही नहीं, जो वीडियो छात्रा अपने प्रेमी सन्नी को भेजा करती थी। वही वीडियो उसने मोहित नाम के इस लड़के को भी भेजे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari