Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के साथ ISRO ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 पहुँच चुका है। पीएम मोदी वर्चुअली अफ्रीका से जुड़े।

उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ये पल अविस्मरणीय है। ये क्षण अभूतपूर्व है। ये क्षण विकसित भारत का शंखनाद का है। ये क्षण नए भारत के जयघोष का है।