Charnock Lohia Hospital – प्राइवेट हेरिटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तौर पर हुआ चारनोक लोहिया हॉस्पिटल का उद्घाटन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पहले प्राइवेट हेरिटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, Charnock Lohia Hospital का उद्घाटन हुआ।

Charnock Lohia Hospital

अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शुरू हुए इस अस्पताल ने बंगाल के हेल्थकेयर लैंडस्केप में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है।

250 बेडों की क्षमता वाले इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी फैसिलिटी अस्पताल ने लगभग 200 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग में नई जान फूंक दी है।

चारनोक लोहिया हॉस्पिटल के उद्घाटन मौके पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य सुजीत बोस, सांसद डोला सेन,

विधायक विवेक गुप्ता, विधायक देबोप्रसाद बाग, पार्षद राजेश कुमार सिन्हा, एलोरा साहा, पार्षद तारक नाथ चट्टोपाध्याय, मृणाल साहा, स्मिता बख्शी, संजय बख्शी, अस्पताल के प्रबंध निदेशक प्रशांत शर्मा सहित कई शामिल हुए।

लगभग 4 बीघे ज़मीन पर फैले, Charnock Lohia Hospital की एक-एक अत्याधुनिक व्यवस्थाएं एवं यहां की मशीनों का रेस्टोरेशन मरीजों की हितों के अनुसार है।

जिसने ग्रेड I स्ट्रक्चर की आर्किटेक्चरल शान और हेरिटेज कैरेक्टर को बनाए रखा है, साथ ही इसे मॉडर्न सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर से जुड़ी सभी सुविधाओं से लैस रखा गया है।

250 बेडों की क्षमता वाले इस अस्पताल में 90 से ज़्यादा वार्ड बेड और 20 प्राइवेट केबिन हैं, जिन्हें कई क्रिटिकल केयर स्पेशलिटीज़ में 70 आइसीयू बेड की सुविधा भी मिलेगी।

हॉस्पिटल में 4-6 स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डेडिकेटेड कैथ लैब, सीटीवीएस और न्यूरो ऑपरेशन थिएटर, 10 बेड का इमरजेंसी डिपार्टमेंट और 10 बेड की डायलिसिस यूनिट भी उपलब्ध हैं।

इसके साथ यहां एडवांस्ड डायग्नोस्टिक और इमेजिंग सुविधाएँ भी मिलेंगी। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे आसान, टेक्नोलॉजी से चलने वाली देखभाल से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेगी।

मीडिया से बात करते हुए हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक प्रशांत शर्मा ने कहा, पूरे बंगाल में काफी ज़्यादा पोटेंशियल वाली कई हिस्टोरिक प्रॉपर्टीज़ का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

Charnock Lohia Hospital के ज़रिए, हमने दिखाया है कि हेरिटेज कंज़र्वेशन और मॉडर्न हेल्थकेयर एक साथ आसानी से चल सकते हैं।

सेंट्रल कोलकाता में खासकर बड़ाबाज़ार और उसके आस-पास के इलाके लंबे समय से एक वाइब्रेंट कमर्शियल हब रहे हैं, लेकिन पाँच किलोमीटर के दायरे में एक मॉडर्न प्राइवेट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तक यहां उपलब्ध नहीं थी।

चार्नॉक लोहिया हॉस्पिटल के उद्घाटन के साथ हम इस इलाके की ज़रूरी कमी को पूरा कर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में किसी मरीज को एडवांस्ड केयर समय मिलने से मरीज की जान बच सकती है।

हमारा विज़न वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर को लोगों के रहने और काम करने की जगह के करीब लाना है, जो हमारी पेशेंट फर्स्ट की फिलॉसफी के मुताबिक है।

Share from here