छठ पूजा – भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

छठ पूर्जा में सांध्‍य अर्घ्‍य और ऊषा अर्घ्‍य का बड़ा महत्‍व है। नहाय-खाय और खरना के बाद व्रती महिलाएं आज 30 अक्‍टूबर को अस्‍ताचलगामी यानी कि डूबते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देंगी। कल 31 अक्‍टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा।

श्रद्धालु घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी में पूजा की सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ, कसर, गन्ना आदि सामान सजाते हैं और इसके बाद घर से घाट पर पहुंचते हैं। इसके बाद स्नान कर डूबते सूर्य को अर्ध्य देते हैं। आज कोलकाता में सूर्यास्त शाम 5 बजे होगा।

Share from here