दक्षिण कोरिया में हैलोवीन के दौरान मची भगदड़, 146 की मौत, सैकड़ों घायल

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में दर्दनाक हादसा हुआ है। सियोल में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई भगदड़ में 146 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

150 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पैक्ड हैलोवीन पार्टी के दौरान यह भगदड़ हुई। इस हैलोवीन पार्टी में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। जिसके बाद कई की मौत कार्डियक अरेस्ट से भी हो गई।

हैलोवीन मनाने के लिए दक्षिण कोरियाई राजधानी के मध्य जिले में भारी भीड़ के आने के बाद भगदड़ मच गई। COVID-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद देश में यह सबसे बड़ा जमघट बताया जा रहा है। अधिकारियों को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत को लेकर कम से कम 81 कॉल मिली।

Share from here