पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी छठ की शुभकामनाएं

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

आज देशभर में छठ पर्व मनाया जा रहा है। आज शाम का अर्ध्य दिया जाएगा। इसे लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

पीएम ने ट्वीट कर लिखा – सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन, भगवान सूर्य की उपासना करते हुए प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुपम उदाहरण है। मैं कामना करती हूं कि छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

Share from here