New Town Accident – न्यूटाउन में सड़क दुर्घटना, 5 घायल

कोलकाता

New Town accident – न्यू टाउन में शापूरजी कॉम्प्लेक्स के सामने एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

New Town Accident

एक मोटरसाइकिल और एक चार-पहिया गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, शापूरजी के पास बने ब्रिज की तरफ से एक मोटरसाइकिल और एक चार-पहिया गाड़ी तेज गति से जा रही थी।

तभी दोनों के बीच ज़बरदस्त टक्कर हुई। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और फिर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद, चार-पहिया गाड़ी पलट गई और सर्विस रोड पर जा गिरी।

इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। जिसमे कार में सवार चार लोग और मोटरसाइकिल सवार शामिल है।

मोटरसाइकिल सवार और कार चालक, दोनों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गाड़ी चालक नशे में था या नही इसकी भी जांच की जा रही है।

Share from here