Advertisement
breaking news

मोगा – इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच के बाद कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में झड़प

पंजाब

रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा जिले में एक कॉलेज के हॉस्टल में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्रों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों का एक गुट हॉ़स्टल में पाकिस्तान-इंग्लैंड का मैच देख रहा था। उन्होंने बताया कि मैच के बाद जम्मू-कश्मीर और बिहार के कुछ छात्रों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari