CM Mamata Banerjee – चुनाव प्रचार में दिखा सीएम ममता बनर्जी का अलग अंदाज़, मोटरसाइकिल पर सवार हो…

बंगाल

CM Mamata Banerjee – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को उत्तर दमदम निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया।

CM Mamata Banerjee

ये प्रचार तृणमूल कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार चन्द्रिमा भट्टाचार्य के पक्ष में था। इस दौरान सीएम का अलग अंदाज देखने को मिला।

कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी कर्मी की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जनता के बीच से जाती दिखीं।

आमतौर पर पदयात्रा या भारी सुरक्षा वाले काफिले में चलने वाली सीएम ममता बनर्जी आज दोपहर उत्तर दमदम में अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार हो गईं।

उन्होंने मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर इलाके के विभिन्न वार्डों और तंग गलियों का चक्कर लगाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

समर्थकों का कहना है कि दीदी का यह सादगी भरा अंदाज़ यह साबित करता है कि वह ज़मीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हुई हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने और लोगों के सीधे संपर्क में आने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया।

Share from here