Rahul Gandhi – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी ने ऐतिहासिक शहीद मीनार मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Rahul Gandhi
अनुमति को लेकर चले कई दिनों के विवाद के बाद आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की टीएमसी सरकार, दोनों पर तीखे प्रहार किए।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बंगाल के भविष्य और बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा बंगाल की धरती ने हमेशा देश को रास्ता दिखाया है, लेकिन आज यहाँ की जनता दो पाटों के बीच पिस रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो नफरत फैलाकर बांटने की राजनीति कर रही है, और दूसरी तरफ टीएमसी है जिसने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है क्योंकि वह राज्य के लोगों की असली आवाज़ बनना चाहती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निडर होकर बदलाव के लिए मतदान करें।
कोलकाता की रैली के बाद राहुल गांधी हुगली जिले के श्रीरामपुर के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में एक और चुनावी सभा की।
राहुल गांधी ने कहा कि टीएमसी ने भाजपा के लिए रडत बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने ठीक से काम किया होता, भ्रष्टाचार नही किया होता, आरजीकर जैसी घटना पर एक्शन लिया होता तो ये स्थिति नही होती।
