नबान्न अभियान के दौरान हुई भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस अगर चाहती तो गोली चला सकती थी पर पुलिस ने शांति से काम लिया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आंदोलन के लिए कोई मनाही नही है लेकिन आंदोलन के नाम पर बम चलाना पत्थरबाजी करना ठीक नही है। उन्होंने कहा कि खुद के पास लोग नही है तो दूसरे राज्यों से लोगों को लेकर यहाँ गुंड़ामी कर रहें हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ाबाजार सहित कई जगहों का पूजा बाजार खराब हुआ, लोगों को परेशानी हुई यह ठीक नही है।
Share from here
