Advertisement

पश्चिम बंगाल ‘‘कानूनविहीन’’ और ‘‘दिवालिया’’ प्रदेश हो गया है – रविशंकर प्रसाद

दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल ‘‘कानूनविहीन’’ और ‘‘दिवालिया’’ प्रदेश हो गया है।

Advertisement

पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई मंगलवार को झड़प हुई थी। भाजपा ने कहा कि राज्य में पुलिस अत्याचार कर रही है और विरोधियों की आवाज दबाई जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल में वह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने और नागरिक अधिकारों का हनन करने की सारी सीमाएं लांघ रही हैं।

बीजेपी नेता ने आशंका जताई कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया बल प्रयोग तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी दुश्मनी का परिणाम हो सकता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक उभार में पूर्ववर्ती वामपंथी सरकार के खिलाफ उनके जमीनी और लंबे संघर्ष की पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री का बर्ताव इसके ठीक ‘‘विपरीत’’ है।

उन्होंने कहा कि “तृणमूल” का मतलब होता है “जो मूल से जुड़ा हुआ है।” ममता जी आप पार्टी का नाम बदल लीजिए क्योंकि आप जड़ से कटी हुई हैं। क्योंकि जो रूट (जड़) से जुड़ा हुआ होता है वो इस तरह अत्याचार नहीं करता।” 

रविशंकर प्रसाद ने ममता पर सीधा सवाल करते हुए कहा, आप बंगाल सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की सारी सीमा को तोड़कर पार किया जा रहा है। अगर कोई भ्रष्टाचार पर प्रोटेस्ट करेगा तो आप उसको पिटवाएंगी? बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को आप पुलिस से पिटवाएंगी?

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari