CM mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee on Tab Fund – टैब फंड पर सीएम ने कहा – हमारा प्रशासन रफ एंड टफ, जिन्हें पैसा नहीं मिला उन्हें…

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Mamata Banerjee on Tab Fund – मुख्यमंत्री ने टैब फंड मामले पर पहली बार बोलते हुए कहा कि टैब मामले पर एसआईटी का गठन कर दिया गया है।यह प्रशासन का काम है। प्रशासन को यह करने दीजिए।

CM Mamata Banerjee on Tab Fund

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज हैं। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज पंत ने डीजी राजीव कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

सीएम ने कहा, यह घटना महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में हुई लेकिन हम इस समूह को पकड़ने में कामयाब रहे। इसलिए, हमारा प्रशासन बहुत मजबूत है।

सीएम ने कहा कि छह लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। जिन लोगों को टैब से पैसा नहीं मिला है, उन्हें पैसा जरूर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि शहर से लेकर जिले तक टैब के फंड गायब हो रहे है। इस मामले में एक के बाद एक शिकायत सामने आई है।

Share from here