Rahul Gandhi in Parliament

Rahul Gandhi – झारखंड के गोड्डा में फंसा राहुल गांधी का चॉपर, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

झारखंड
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Rahul Gandhi – झारखंड में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं इसके लिए सभी पार्टियां अपना प्रचार कर रही है। प्रचार के लिए आज राहुल गांधी भी गोड्डा में थे।

Rahul Gandhi

गोड्डा में राहुल गांधी का चॉपर करीब डेढ़ घंटे फंसा रहा। बताया गया कि हेलीकॉप्टर को ATC से क्लीयरेंस नहीं मिल पाया था जिसके कारण इंतजार करना पड़ा।

ATC से मंजूरी न मिलने के कारण राहुल गांधी हेलीकॉप्टर में काफी देर तक बैठे रहे और उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी बिहार के जमुई में हैं जिसके कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को दो घंटे तक रोके रखना साजिश लोकतंत्र की हत्या है।

Share from here