CM mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee – महिला आरक्षण बिल पर सीएम ममता बनर्जी का बयान, कहा – भाजपा का पतन शुरू हो गया है

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा का पतन शुरू हो चुका है।”

CM Mamata Banerjee

आज पांचला में एक रैली के दौरान इसी संदर्भ का हवाला देते हुए सीएम ममता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा की, “यह बिल्कुल भी ‘महिला आरक्षण विधेयक’ नहीं है।”

उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में, उन्होंने लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर लगभग 850 करने की कोशिश की।

उनका इरादा देश को बांटना था। वे बंगाल का विभाजन करना चाहते थे। मेरे राज्य में मतदान होने के बावजूद, मैंने 21 सांसद भेजे।

सीएम ने कहा कि कल हमने भाजपा को हरा दिया। उनका पतन शुरू हो चुका है। उन्होंने चुपके से उसके अंदर एक ‘परिसीमन विधेयक’ डाल दिया था।

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के समर्थन में खड़े हैं पर हम किसी भी हाल में देश के विभाजन का समर्थन नहीं करते।

Share from here