CM Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कोलकाता में एक पदयात्रा करेंगी।
CM Mamata Banerjee
सीएम कॉलेज स्क्वायर से लेकर धर्मतला में डोरिना क्रॉसिंग तक पैदल मार्च का नेतृत्व करेंगी और अंत मे मंच से अपनी बात रखेंगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में 60 रुपए की वृद्धि की गई थी।
इसके बाद केंद्र ने गैस बुकिंग के लिए 25 दिनों का समय कर दिया। इसपर सीएम ने बयान दिया था कि केंद्र की घोषणा के कारण लोगों में पैनिक की स्थिति हो गई।
