Advertisement
CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, बताया तुगलकी कमीशन, कहा – बंगाल को किया जा रहा टारगेट

कोलकाता

CM Mamata Banerjee – सीएम ममता बनर्जी ने आज SIR को लेकर नबान्न से प्रेस कांफ्रेंस की और चुनाव आयोग पर हमला बोला।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

सीएम ने कहा कि मैं उस (इलेक्शन कमीशन) का नाम नही लेना चाहती पर वो तुगलकी कमीशन और हिटलर कमीशन है।

सीएम ने कहा कि वोट देकर जनता सरकार बनाती है पर ये तुगलकी कमीशन जनता का हक छीनकर एक पार्टी को फायदा पहुँचाने के लिए काम कर रहा है।

सीएम ने कहा कि बिहार में जो डॉक्यूमेंट मान्य थे वो बंगाल में नही माने जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल को टारगेट किया जा रहा है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार में सरकार द्वारा जारी लैंड हाउस डॉक्यूमेंट मान्य थे पर बंगाल में वो मान्य नही है।

CM Mamata Banerjee ने कहा कि अगर कोई मर्डर का आरोपी होता है तो उसे भी कोर्ट अपनी बात रखने का मौका देता है। यहां तो ईआरओ को सस्पेंड किया जाता है पर उनका पक्ष नही सुना जाता।

सीएम ने कहा कि ये तुगलकी कमीशन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवमानना कर रहा है। आज तक ये नही पता कि कितने नाम कटे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा में भी ऐसा ही हुआ था। हर कुछ दबा रहेगा सामने नही आएगा ऐसा नही है।

सीएम ने कहा कि कुर्सी हमेशा नही रहती। जगदीप धनखड़ पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि उनसे मेरा बहुत बार झगड़ा हुआ पर उनके साथ भी क्या हुआ।

उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया गया लेकिन पद से हटाया गया और एक कमरे में बैठा दिया गया। इसलिए याद रखें हमेशा आप कुर्सी पर नही रहेंगे।

सीएम ने कहा कि मैं अभी तक चुप हूँ अगर कुछ बोल दिया तो बहुत कुछ हो सकता है। इसलिए आप भद्रता से काम करें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari