यूनेस्को से दुर्गापूजा को हेरिटेज का दर्जा मिलने पर कोलकाता में निकली धन्यवाद रैली

कोलकाता

यूनेस्को से दुर्गापूजा को हेरिटेज का दर्जा मिलने पर आज यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री ने इस धन्यवाद जुलुस के शुरुआत में अपने संबोधन में पुलिस को उनके कार्य के लिए सैल्यूट किया। उन्होंने यूनेस्को को भी धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से दुर्गापूजा की शुरआत हो गई है। उन्होंने जय माँ दुर्गा के उद्घोष के साथ रैली की शुरआत की। सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकली इस धन्यवाद रैली में पूजा कमिटियों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

जोड़ासांको ठाकुड़बाड़ी से शुरू हुआ जुलुस रानीरासमणि होते हुए रेड रोड पहुंचा जहां मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को विरासत स्थल घोषित करने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधियों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। ममता ने यूनेस्को के प्रतिनिधियों को छोड़कर सभी से रेड रोड इवेंट स्टेज पर खड़े होने और स्टैंडिंग ओवेशन देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड रोड कार्यक्रम में आने के लिए सौरव गांगुली को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, सौरव मेरा छोटा भाई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाला। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।”

Share from here