CM Suvendu Adhikari – राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से अवैध रूप से बैठे हॉकरों को हटाने के लिए अभियान चलाया है।
CM Suvendu Adhikari
इस अभियान से हॉकरों में नाराजगी भी देखने को मिली। आज ही माकपा ने इसका विरोध करते हुए विशाल मार्च निकाला।
आज हॉकरों के संगठन ने इस मामले पर जनता दरबार के माध्यम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात भी थी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा तक राज्य में कहीं भी हॉकरों को नहीं हटाया जाएगा।
हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने उनकी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे की ज़मीन से हॉकरों को हटाने के मामले में राज्य सरकार का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह इस मामले पर केंद्र सरकार से बात कर सकते हैं।
