Advertisement

CPM Rally against Hawker Eviction – हॉकरों को हटाने का विरोध, माकपा का विशाल मार्च

कोलकाता

CPM rally against hawker eviction – राज्यव्यापी हॉकर हटाओ अभियान के विरोध में शनिवार को माकपा के आह्वान पर कोलकाता में एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया।

Advertisement

CPM Rally against Hawker Eviction

सियालदह और हावड़ा से दो अलग-अलग रैलियां शुरू हुईं, जो बाद में महात्मा गांधी रोड से होते हुए मोहम्मद अली पार्क में जाकर समाप्त हुई।

इस विरोध मार्च में माकपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, वामपंथी जनसंगठनों के सदस्यों, हॉकर यूनियनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया।

वामपंथी नेतृत्व ने आरोप लगाया कि शहर के हजारों हॉकर लंबे समय से अपनी आजीविका के लिए फुटपाथों पर व्यापार कर रहे हैं।

लेकिन प्रशासन बिना किसी पर्याप्त पुनर्वास व्यवस्था के जबरन उच्छेद अभियान चला रहा है। इससे अनगिनत परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है।

माकपा नेताओं की मांग है कि हॉकरों के साथ बातचीत कर और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पुनर्वास सुनिश्चित करने के बाद ही कोई कदम उठाया जाना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari