Accident – सोमवार सुबह राज्य सचिवालय नबान्न के पास एक दुर्घटना हुई। जिसमे दो लोग घायल हो गए हैं।
Accident
दुर्घटना दूसरे हुगली ब्रिज की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। यहाँ एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस यात्रियों को लेकर संतरागाछी से बारासात जा रही थी।
बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार और एक सिविक वालंटियर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है।
बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ब्रेक डाउन वैन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाया गया है।
Share from here
