breaking news

Congress Candidate List West Bengal – बंगाल चुनाव – कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची

बंगाल

Congress Candidate List West Bengal – पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Congress Candidate List West Bengal

अधीर रंजन चौधरी इस बार मुर्शिदाबाद की बहरमपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वहीं, भवानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद हैं।

भवानीपुर के अलावा, सभी की नज़रें नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी टिकी हैं, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी इस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जरियातुल हुसैन हैं, जिन्हें पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में से एक माना जाता है।

जोड़ासांको से पार्टी ने दीपक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। श्यामपुकुर से पूर्णा घोष, चौरंगी से मानस सरकार को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा, मौसम बेनज़ीर नूर को भी कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। वे मालदा की मालतीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Share from here