Advertisement

यूपी चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, जमा करने होंगे 11000 रुपए

उत्तर प्रदेश

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करने वालों को पार्टी को 11 हजार रुपये देना होगा।

Advertisement

 

कांग्रेस पार्टी चुनाव के टिकट के आवेदकों से यह रकम सहयोग राशि के रूप में लेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया है।

 

यह सहयोग राशि उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम चालू खाते में जमा होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि टिकट के लिए आवेदन करने वालों से यह राशि पार्टी फंड में सहयोग के तौर पर ली जाएगी। यह पार्टी का फैसला है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसा हो चुका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari