Advertisement
breaking news

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

देश

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

Advertisement

शाम को उन्हें एक टीवी डिबेट में शामिल होना था जिसकी जानकारी खुद ट्वीट करके उन्होंने दी थी। वे शाम पांच बजे डिबेट में शामिल भी हुए थे।

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari