Advertisement
breaking news

संसद भवन में ‘संविधान दिवस’ समारोह आज, कांग्रेस सहित कई दलों का बॉयकॉट

देश

संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम होगा। हालांकि, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने इसका बायकॉट करने का ऐलान किया है।

Advertisement

 

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी संविधान का पालन नहीं कर रही है, इस कारण उन्‍होंने इस कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। कुल मिलाकर विपक्ष  इस कार्यक्रम में हिस्‍सा न लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध करेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस को लेकर ट्वीट किया. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है। ये दिन उन लोगों को याद करने के लिए है, जिनके असाधारण प्रयासों के बदौलत हमारे संविधान का निर्माण हुआ।

 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ” मैं दो कार्यक्रमों में हिस्‍सा में लूंगा, पहला कार्यक्रम सेंट्रल हॉल में 11 बजे होगा। वहीं दूसरा कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे विज्ञान भवन में होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari