Advertisement

पीएम मोदी के आह्वान पर शंख, थाली और ताली से गूंजा कोलकाता

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। पीएम मोदी के आह्वान पर शंख, थाली और ताली से पूरा कोलकाता गूंज गया। हर घर के लोग अपने अपने घर के बाहर निकलकर थाली, शंख और ताली बजाकर इस खतरे की घड़ी में भी सेवा करने वालों का सम्मान किया।

Advertisement

रविवार की शाम 5 बजते ही मंदिरों के पुजारी मंदिरों में शंख बजाते देखे गए। जबकि सभी घरों के लोग भी थाली, शंख और ताली बजाते देखे गए। बच्चे, बुजुर्ग सहित सभी ने इसमें हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद अर्पित करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद अर्पित करने का तरीका भी बताया था । उन्होंने कहा कि 22 मार्च की शाम 5 बजे अपने घर के दरवाजे पर खिड़की के पास या बालकनी में खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर थाली बजाकर इनके प्रति धन्यवाद अर्पित करें पीएम मोदी ने प्रशासन से भी शाम 5 बजे सायरन बजाकर लोगों को इसकी याद दिलाने के लिए कहा था । लोगों ने जनता कर्फ्यू और इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों का अभिवादन किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari