Advertisement
breaking news

दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन, सारे बॉर्डर सील होंगे

दिल्ली

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। सोमवार सुबह छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। उन पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Advertisement

इस आदेश के बाद दिल्‍ली के सारे बॉर्डर सील होंगे लेकिन केवल ज़रूरी सामान आएगा।

डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि दिल्ली में सभी प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बंद करने के आदेश दिये गए हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। राशन की दुकानें, जल आपूर्ति एवं विद्युत विभाग की सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक भी खुले रहेंगे। इसके अलावा दूध, फल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में किसी भी स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं।

सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। राशन और खाने-पीने की दुकानें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे।

दिल्ली के 11 जिलों में नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, केंद्रीय दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली हैं।

इसके पहले राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीटी दिल्ली) में रविवार (22 मार्च) को रात 9 बजे से 31 मार्च आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा मेट्रो रेल सेवा को 31 मार्च तक स्थगित करने करने का फैसला किया गया है।

इधर, दिल्‍ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लॉकडाउन कर दिया है। हरियाणा सरकार ने एनसीआर में आने वाले क्षेत्र के कुछ जिलों में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला व पानीपत हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari