देश में पिछले 24 घंटे में 10,584 नए केस सामने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,10,16,434 हो गई है। बीते घंटे में वायरस की वजह से 78 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 1.56 लाख से ज्यादा लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,255 मरीज ठीक हुए जबकि अब तक कुल 1,07,12,665 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे है। कोरोना के एक्टिव केस यानी सक्रिय मामले डेढ़ लाख से नीचे (1,47,306) आ गए हैं। टेस्टिंग की बात की जाए तो देश में पिछले 24 घंटों में 6,78,685 नमूनों की जांच की गई है।
