Advertisement

कोकीन मामले में भाजपा नेता राकेश सिंह को पुलिस ने भेजा समन

कोलकाता

कोकीन के साथ गिरफ्तार भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी से पूछताछ के बाद अब भाजपा नेता राकेश सिंह पर भी पुलिस ने लगाम कसना शुरू कर दिया है। राकेश सिंह को धारा 107 के तहत गवाह के तौर पर शामिल होने के लिए पुलिस ने नोटिस भेजा है।

Advertisement

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि 160 के तहत राकेश सिंह को नोटिस दिया गया है। उन्हें शाम 4:00 बजे तक हाजिर होने को कहा गया है। इसके साथ ही मुरलीधर ने बताया कि जांच कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेत्री पामेला गोस्वामी को न्युअलीपुर थाने की पुलिस ने 10 लाख रुपये कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के समय पामेला ने घटना की सीआईडी जांच की मांग की और दावा किया था कि उन्हें कैलाश विजयवर्गीय के करीबी राकेश सिंह ने फंसाया है। भाजपा नेता राकेश सिंह ने कोलकाता पुलिस से 26 फरवरी तक का समय मांगा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari